पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 75 छात्र छात्राओं ने लिया प्रशिक्षण

75 छात्र-छात्राओं ने लिया प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानकौशल एवं आजीविका विकास निगम के तत्वाधान मे स्काईलार्क के कौशल विकास केंद्र में संचालित स्थानीय केंद्र आरएसएलडीसी कोर्स के तृतीय बैच का समापन हुआ जिसमे 70 दिवसीय गैर आवासीय चलने वाले प्रशिक्षण मे 75 छात्र छात्राओं ने प्रशिक्षण पुरा कर लिया है। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला परिषद के सीईओ जुगल किशोर मीणा थे। विशिष्ट अतिथि जिला परियोजना अधिकारी आरएसएलडीसी जावेद शेख थे। केन्द्र के संचालक विपिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया की राजस्थान सरकार द्वारा बेरोजगार छात्र-छात्राओं के लिए चलाए जा रहे शिविर मे ऑफिस अस्टिेंट प्लस, टेली काॅर प्लस कंप्यूटर हार्डवेयर का प्रशिक्षण दिया गया। इसके उपरांत 25 छात्र-छात्राओं को रोजगार भी उपलब्ध करवा दिया गया है। मुख्य अतिथि जुगल किशोर मीणा ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस प्रकार के प्रशिक्षण से छात्रों को जुड़ना चाहिए साथ ही अन्य छात्रों को भी ऐसे प्रशिक्षण से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

झालावाड़. प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्त में छात्राअाें को प्रमाण पत्र सौंपते हुए।