पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कहीं पर भी जा सकती हैं सीएम, सारी तैयारी पुख्ता करें: पाठक

कहीं पर भी जा सकती हैं सीएम, सारी तैयारी पुख्ता करें: पाठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपने-अपने विभागों में लंबित मामलों को शीघ्र िनबटाएं अधिकारी

उन्होंनेएसडीएम को भी राजस्व संबंधी लंबित प्रकरणों को समय रहते निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने विभागों के भौतिक स्वरूप को दुरुस्त करने के साथ-साथ लंबित प्रकरणों का निस्तारण एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति आदि पर विशेष ध्यान दें। विशिष्ट शासन सचिव पाठक ने निर्देश दिए कि अस्पतालों, उप स्वास्थ्य केंद्रों , स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवानों की पुताई एवं रंग रोगन के कार्य पूर्ण करवाए जाए। राजस्थान संपर्क केंद्रों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यालयों में पडे़ पुराने असेवा योग्य सामानों का निस्तारण करवाया जाए। सभी विभाग राजस्थान संपर्क पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त एवं लंबित शिकायतों, परिवादों का निर्धारित अवधि में निस्तारण करें। विशिष्ट शासन सचिव ने निर्देश दिए कि इस अभियान के संदर्भ में निशुल्क दवा योजना, जननी सुरक्षा योजना, ग्रामीण आवास योजनाओं, निर्मल भारत अभियान, नरेगा, मिड डे मील, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, खाद्य सुरक्षा तथा अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की क्रियांवित पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री कार्यालय के संयुक्त सचिव आरसी गुप्ता ने परिवादों के निस्तारण एवं राजस्थान संपर्क पोर्टल पर इन्हें दर्ज करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

येभी मौजूद थे : बैठकमें कलेक्टर बिष्णु चरण मल्लिक, एसपी राहुल बारहट, एडीएम खजानसिंह, एसडीएम, बीडीओ आदि उपस्थित थे।

झालावाड़. सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते विशिष्ट सचिव पाठक।