छात्रसंघ सचिवालय का उद्घाटन
राजकीयस्नातकोत्तर कॉलेज में बुधवार को छात्रसंघ सचिवालय का उदघाटन समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेश गुर्जर थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह हाड़ा ने की जबकि विशिष्ट अतिथि छात्रसंघ चुनाव प्रभारी राजकुमार मीणा, पूर्व सरपंच घांसीलाल धाकड़ थे। कॉलेज में पहुंचने पर सभी अतिथियों का छात्रसंघ अध्यक्ष रेखा नागर, उपाध्यक्ष अजय सिंह जादाेन, महासचिव राधेश्याम मीणा और संयुक्त सचिव शुभम गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारयाें ने स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्र छात्राओं को कॉलेज में शैक्षणिक गौरवशाली परंपरा के लिए कार्य करना होगा।
झालावाड़. छात्रसंघ कार्यालय के उदघाटन के अवसर पर मौजूद छात्र-छात्राएं।