हज यात्रियों को इस्तकबाल कर किया रवाना
झालावाड| हजसफर 2014 पर जा रहे हज यात्रियों का गुरुवार को गर्मजोशी से इस्तकबाल कर रवाना किया गया। शहर के घुड़पुरा मोहल्ला निवासी एजाज मोहम्मद और प|ी सलमा बेगम का हज के लिए चयन हुआ है। उनके जयपुर रवाना होने से पहले बड़ी संख्या में लोगों ने उनका फूल मालाएं पहनाकर इस्तकबाल किया। साथ ही उनसे वहां पहुंचकर देश में खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआएं करने को कहा। इस मौके पर हाजी, रिश्तेदारों समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
> झालावाड़. हज पर जा रह यात्रियों को विदा करते परिजन।