पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध खनन कर ले जाते तीन वाहन जब्त

अवैध खनन कर ले जाते तीन वाहन जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवैध खनन कर ले जाते तीन वाहन जब्त

झालावाड़| वनविभाग की ओर से अतिक्रमण और अवैध खनन के विरूद्ध बुधवार रात वन विभाग ने तीन वाहन जब्त किए। उप वन संरक्षक सुदीप कौर ने बताया कि आरक्षित उपखंड नौलाखी में अतिक्रमण की सूचना पर वन अधिकारी संजू कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक व्यक्ति पिकअप को पकड़ा। गुरुवार को सुबह आरक्षित वनखंड रायपुर- बालगढ़ से पत्थर परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर- ट्राली मय चालक के जब्त किए गए। इनके विरूद्ध राजस्थान वन अधिनियम 1953 की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई। इस दौरान रामविलास मेहर, राधेश्याम मेहर सहित अन्य मौजूद थे।