सफाई व्यवस्था दुरस्त करो
यहांजिला अस्पताल में सोमवार को एडीएम, एडीएम और नगरपरिषद आयुक्त के निरीक्षण में अस्पताल में गंदगी मिली। ऐसे में एडीएम ने यहां सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने और व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए।
एडीएम खजान सिंह, एसडीएम शिवप्रसाद एम नकाते, आयुक्त जुगल किशोर मीणा ने सबसे पहले गायनिक वार्ड का निरीक्षण किया। यहां लेबर रूम सहित अन्य जगहों पर गंदगी फैली हुई थी। इसको लेकर एडीएम ने वहां साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। वार्ड में बेडशीट नहीं मिली। उन्होंने कहा कि सभी पलंगों पर सफेद बेडशीट आवश्यक रुप से बिछाई जानी चाहिए।
उन्होंने वाश बेसिन को ठीक कराने और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने गायनी वार्ड में ऑपरेशन थियेटर, एनआईसीयू का भी निरीक्षण किया। इसके बाद स्किन वार्ड सहित तीनों ओपीडी का निरीक्षण किया और वहां व्यवस्थाएं देखी।
लाखों खर्च करने के बावजूद नहीं मिलती सफाई
यहांजिला अस्पताल पर सफाई कार्य ठेके पर दिया हुआ है। इस पर प्रतिमाह लाखों रुपए खर्च होते हैं, उसके बावजूद भी जनाना और सामान्य वार्ड में सफाई का अभाव ही मिलता है। अब तक जितने भी निरीक्षण हुए हैं उनमें यहां हर बार गंदगी के ढेर ही मिले हैं। हर बार अधिकारी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात कहकर चले जाते हैं, लेकिन उसके बावजूद अस्पताल प्रशासन तो सफाई व्यवस्था को सही करता है और ही व्यवस्थाएं सुधारने में रूचि लेता है। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कममिले सुरक्षा कर्मी
एडीएमने जब गायनी वार्ड में निरीक्षण किया तो वहां जितनी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी बताई जा रही थी उससे कम संख्या में सुरक्षा कर्मी मिले। इस पर वहां एडीएम ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने छात्रावास सहित अन्य क्षेत्रों का भी जायजा लिया और अस्पताल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए।
कर्मचारीमिले नदारद
यहांगायनी वार्ड में निरीक्षण के दौरान 15 प्लेसमेंट कर्मचारी और 4 जीएनएम नदारद मिले। इनके वेतन काटने सहित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सामान्य अस्पताल में डॉक्टर डॉक्टर बिना एप्रीन के इलाज करते हुए दिखाई दिए। जबकि हर बार एप्रीन पहनने के निर्देश दिए जाते हैं। इस पर अस्पताल अधीक्षक एस सी गुप्ता ने बताया कि जो डॉक्टर बिना एप्रीन के मिले थे, उनको नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अब से कोई भी ब