विप्र फाउंडेशन ने शर्मा का किया स्वागत
झालावाड़|विप्र फाउंडेशनके तत्वावधान में मंगलवार को राधारमण मांगलिक भवन में राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य श्याम सुंदर शर्मा का स्वागत किया। स्वागत समारोह में श्याम सुन्दर शर्मा ने सर्वप्रथम परशुराम जी की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। स्वागत समारोह में विप्र फाउण्डेशन के प्रदेश मंत्री प्रमोद शर्मा ने राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य शर्मा का माला पहनाकर साफा बंधवाकर स्वागत किया गया। विप्र फाउण्डेशन के जिला अध्यक्ष हेमन्त शर्मा महिला जिला अध्यक्ष अनिता शर्मा (प्रधानाचार्य) एवं गुर्जर गौड ब्राह्मण महासभा की जिला अध्यक्ष अनिता शर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी हरिशंकर शर्मा, सत्यपाल शर्मा, प्रवीण व्यास, सौरभ गौतम, मनोज शर्मा (मोनू), सुहास शर्मा, प्रकाशचन्द व्यास, सुरेशचन्द्र शुक्ला, देवीलाल शर्मा, हर्षवर्धन शर्मा, संजय शुक्ला, ललित शर्मा अध्यक्ष गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज, राजेन्द्र मीडिया, हरिशचन्द्र शर्मा, रामगोपाल श्रृंगी, संजय शर्मा, विवेक दुबे, विश्वास जोशी, रमेशचन्द्र शर्मा, आदित्य शर्मा, शुभम शर्मा, मनीष शर्मा, वैभव जोशी, सौरभ शर्मा, नरेन्द्र दुबे ने संचालन किया।