पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

...आज मोरे घर आए बलमा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पिकमैके की विरासत श्रृंखला के तहत मंगलवार को राजकीय माध्यमिक स्कूल कलेक्ट्री में अंतरराष्ट्रीय शास्त्रीय गायिका ने शास्त्रीय संगीत की शानदार प्रस्तुति दी।

कोलकाता की प्रसिद्ध गायिका ज्योतिका चौधरी भट्टाचार्य ने प्रारंभ तीन ताल में राग भैरव पर आधारित बंदिश बनत बन आई, जागो मोहन प्यारे से हुआ। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को भी गायन का अभ्यास कराया। इसके बाद राग असावली पर तराना पेश किया। फिर मालकोस पर आधारित आज मोरे घर आए बलमा प्रस्तुति दी। प्रस्तुति के बाद पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। अंत में राग भैरवी पर आधारित भजन भवानी दयानी प्रस्तुत कर खूब दाद पाई। जिला संयोजक सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि ज्योतिका ने अपनी शिक्षा गुरु पंडित अमियरंजन बनर्जी से प्राप्त की। गायन में स्नातक तथा बीटेक कंप्यूटर में शिक्षा ग्रहण की। बांग्लादेश थाइलेंड और भी कई देशों में अपनी प्रस्तुतियां दे चुकी है। तबले पर संगत दीपकसिंह ने दी तथा हारमोनियम पर सुवर्णा चौधरी ने बजाया। इसी प्रकार द्वितीय प्रस्तुति मां कल्याणी विद्या मंदिर राड़ी के बालाजी झालावाड़ में दी वहां राग जोनपुरी में पायल की झनकार बेरनिया प्रस्तुत किया। प्रधानाध्यापक बंशीधर सोनी तथा दीपक रावल ने स्वागत किया और स्मृति चिंह प्रदान किया।

झालावाड़. स्पिक मैके की शृंखला के तहत शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति देती ज्योतिका चौधरी।

खबरें और भी हैं...