पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झालावाड़:केक काटकर मनाई संघ की प्रथम वर्षगांठ

झालावाड़:केक काटकर मनाई संघ की प्रथम वर्षगांठ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विशेषयोग्यजन कल्याण संघ की स्थापना को एक वर्ष पूरा होने पर संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को केक काटकर संघ की प्रथम वर्षगाठ मनाई गई। संघ के जिला महासचिव रिंकू कुमार नागर ने बताया कि संघ के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शनिवार को दोपहर 12 बजे बालजी महाराज की छतरी पर एकत्र हुए। यहां संघ के संरक्षक अब्दुल मजीद खान जिलाध्यक्ष केसरीलाल बैरवा ने केक काटकर संघ की वर्षगाठ मनाई। सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई दी। इस दौरान संघ के सरंक्षक खान ने सभी निशक्तजनों को एकजुट रहने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ निर्धारित समय पर मिले, इसके लिए निशक्तजन भाइयों को दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पडे़, इसके पूरे प्रयास किए जाए। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अब्दुल नईम, अख्तर हुसैन, आशु जैन, जीवन कुमार भावसार, नारायणसिंह, अब्दुल रईस खान, रामेश्वर योगी, लालसेन, चतरूलाल बैरवा शामिल थे।

खबरें और भी हैं...