वैक्सीन के खराब होने या तापमान में कमी होते ही बजेगा अलार्म
नवजातशिशुओं को लगाई जाने वाली वैक्सीन के वास्तिविक तापमान और स्टाॅक की जानकारी को अपडेट करने के लिए भारत सरकार की ओर से यूएनडीपी के तकनीकि सहयोग से संचालित एक नया ई-विन मोबाइल एप तैयार किया गया है।
एप से वैक्सीन रिपोर्ट अपडेट करने का प्रशिक्षण मंगलवार को एक निजी होटल में सीएमएचओ डाॅ. साजिद खान की अध्यक्षता में दिया गया। प्रशिक्षण में जिले के सभी कोल्ड चैन हैंडलर ने भाग लिया। प्रशिक्षण पश्चात जिले के सभी कोल्ड चैन हैण्डलर को स्मार्ट फोन सर्टिफिकेट वितरित किए गए।
यूएनडीपी के शेशव पंचाल ने बताया कि स्मार्ट फोन के जरिए केंद्रों पर उपलब्ध होने वाली वैक्सीन, खपत उपकरणों के आॅनलाइन अपडेटिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। ई-विन मोबाइल एप से कोल्ड चैन हैंडलर के पास वैक्सीन उपकरण आईएलआर की खराब होने या फिर अचानक तापमान कम होने पर अलार्म बजेगा हैंडलर के पास मोबाइल पर मैसेज आएगा।
झालावाड़. कार्यशाला में उपस्थित अतिथि।