आयोग सदस्य ने की पीपा धाम पर पूजा-अर्चना
झालावाड़|राजस्थान लोकसेवा आयोग के सदस्य श्याम सुंदर शर्मा ने मंगलवार को प्रात पीपा धाम में जाकर पीपाजी की समाधी पर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर झालावाड़ विकास मंच की ओर से शर्मा का अभिनंदन किया गया। इतिहासविद ललित शर्मा ने संत पीपा का साहित्य उनको सौंपा। इस अवसर पर महेश शर्मा, उमाकांत शर्मा, राजेश हरदेनिया, सुहास शर्मा, गायत्री शर्मा सहित अन्य मौजूद थी। अभिभाषक परिषद की ओर से श्याम सुंदर शर्मा का स्वागत किया गया। परिषद के महासचिव विनोद जैन ने बताया कि मंगलवार को परिषद के अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में परिषद भवन के मुख्य द्वार पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। अध्यक्ष और महासचिव ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर श्रीफल भेंट किया। इस अवसर पर इकबाल अहमद, विजय बहादुर सक्सेना, गजोत्तम राज जैन, घनश्याम लाल, नरेंद्र शर्मा सहित कई उपस्थित थे।