देवनारायण जयंती पर शोभायात्रा 14 को
झालावाड़|बगड़ावत देवनवयुवक मंडल की ओर से देवनारायण भगवान जयंती महोत्सव के तहत पीलिया खाल रटलाई में 14 फरवरी को शोभायात्रा प्रात 10बजे निकाली जाएगी। इसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मंडल अध्यक्ष मोहनलाल गुर्जर ने बताया कि शोभायात्रा में कार्यक्रम के संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। इसमें उपाध्यक्ष भरतराज गुर्जर, व्यवस्थापक जसवंत सिंह, कोषाध्यक्ष रायसिंह, संचालक नारायण सिंह को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण घोड़ियां होंगी।