पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्रावास के सामने अतिक्रमण हटाने की मांग

छात्रावास के सामने अतिक्रमण हटाने की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़|धाकड़ छात्रावासके सामने अतिक्रमण हटाकर नाला निर्माण करवाने की मांग को लेकर मंगलवार को नगरपरिषद आयुक्त को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि धाकड़ छात्रावास के सामने सीसी रोड के किनारे पर बने मकानों के सामने सरकारी भूमि पर लोगों ने कब्जा कर रखा है। इसके अंतर्गत 19 मई 2015 काे इसका मौका मुआयना भी किया था और अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक यह अतिक्रमण नहीं हट पाया है। रामनिवास नागर ने बताया कि छात्रावास के सामने सीसी रोड के किनारे बने मकानों के सामने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है। ज्ञापन देने वालों में लखराज, लालचंद, रामपाल, परशुराम सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...