- Hindi News
- National
- आज से स्कूलों में पिलाई जाएगी कृमि नाशक दवा, जिला अस्पताल में 3 माह से नहीं
आज से स्कूलों में पिलाई जाएगी कृमि नाशक दवा, जिला अस्पताल में 3 माह से नहीं
यह पड़ता है प्रभाव: पेटमें कीड़े होने से पेट बड़ा हो जाता है। हमेशा पेट में दर्द बना रहता है। बच्चों को भूख कम लगती है। वजन घटता है। कुपोषण की शिकायत हो जाती है। बच्च चिड़चिड़ा हो जाता है। इन बीमारियों से बचाने के लिए कृमि मुक्त दिवस मनाया जाता है। इसके तहत बच्चों को एल्मेंडाजोल सीरप या टेबलेट दी जाती है।
आजसे चलेगा अभियान: राष्ट्रीयकृमि मुक्ति दिवस बुधवार को मनाएंगे। 19 वर्ष तक के लोगों को स्कूल आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से एल्मेंडाजोल की गोली का सेवन कराएंगे। स्कूलों के लगभग 3 लाख आंगनबाड़ी केंद्रों पर1 लाख बच्चों का कृमि मुक्त करने का लक्ष्य है।
^अस्पताल के निशुल्क दवा काउंटर पर एल्मेंडाजोल दवाई नहीं होने की जानकारी नहीं है। गुरुवार को अस्पताल के मुख्य दवा कक्ष से जानकारी कर बता देंगे। काफी समय से कमी चल रही कुछ दवाइयों की हमने खरीद की है। एल्मेंडाजोल सीरप नहीं होगी तो टेबलेट होगी। डॉ.राजन नंदा, अधीक्षक, जनाना अस्पताल
^हमारेपास एल्मेंडाजोल सीरप टेबलेट दोनों की पूरी सप्लाई है। इसको हमने सभी स्कूल आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचा दिया है। जनाना अस्पताल में दवाई नहीं है इसकी जानकारी नहीं है। वहां से डिमांड नहीं आई होगी, इसलिए सप्लाई नहीं पहुंची होगी। डॉ.साजिद खान, सीएमएचओ, झालावाड़
झालावाड़. जनाना अस्पताल में निशुल्क दवा काउंटर से दवाई लेेते मरीज।