वांटेड को पकड़ने गए पुलिस दल से मारपीट, एसएचओ समेत 4 जख्मी
डग|मादक पदार्थतस्करी के मामले में पांच साल से फरार चाचुर्नी गांव के लियाकत को पकड़ने के लिए बुधवार तड़के मकान पर दबिश देने पहुंचे पुलिस दल को विरोध का सामना करना पड़ा। धक्का-मुक्की एवं मारपीट में एसएचओ समेत चार जने घायल हो गए। इस दौरान आरोपी बचकर निकल गया। बाद में कार्रवाई कर पुलिस 6 जनों को पकड़कर थाने ले आई।
थानाप्रभारी सुरजीतसिंह ने बताया कि लियाकत खां पुत्र उबेदुल्ला खां 2010 से मादक पदार्थ तस्करी के मामले में वांटेड है। उसके गांव में होने का पता चलने पर पुलिस दल दबिश देने पहुंचा। परिवार जनों ने उनको घर में प्रवेश करने से रोक दिया। इस पर पुलिस कर्मी मकान के चैनल गेट से प्रवेश कर अंदर घुसे तो बरामदे में लियाकत खां दिखाई दिया। उसी समय 5 से 6 जने गए। इन लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इनमें शामिल शाहिन खां ने पुलिस पर 12 बोर की बंदूक तान दी। इसके बाद पुलिस कर्मियों के साथ लाठी से मारपीट की गई। उसी दौरान लियाकत मौका पाकर भाग निकला। मारपीट में थाना प्रभारी समेत कांस्टेबल दयाराम, समय सिंह, लखेंद्र के चोटें आई हैं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर यूसिफ खान, शाहिन खान, अफजल खान, इमरान खान, समीर खान, आजाद खान को गिरफ्तार कर लिया। शेष|15पर
वांटेडको पकड़ने गए...
येथे पुलिस दल में शामिल: थानाप्रभारीने बताया कि पुलिस दल में वे स्वयं सुनेल थानाप्रभारी महेश सिंह, मिश्रौली थानाप्रभारी चंद्रशेखर, पगारिया थानाप्रभारी शंकरलाल, उन्हेल थानाप्रभारी नंदकिशोर सहित महिला कांस्टेबल शामिल थीं।
^तस्करीके मामले में वांटेड चल रहे लियाकत को पकड़ने के लिए पुलिस गांव में पहुंची थी, जिसका लोगों ने विरोध किया। आरोपी बचकर निकल गया। इस मामले में 6 जनों को पकड़कर लाए हैं। राजेंद्रसिंह, एसपी, झालावाड़