पानी की समस्या आई सामने
झालावाड़|प्रमुख आपकेद्वार कार्यक्रम मे बुधवार को जिला प्रमुख टीना कुमारी भील ने बकानी पंचायत समिति की आगरिया पंचायत का दौरा कर जन सुनवाई की। इस दौरान लोगों ने उनके सामने पानी की समस्या रखी। जिसके बाद उन्होंने आगरिया में सार्वजनिक कुइया की मरम्मत के लिए 3 लाख रुपए की घोषणा की। इसके अलावा एक ट्यूबवैल एससी बस्ती में लगवाने की घोषणा की। इससे लोगों को खासा फायदा मिल सकेगा। इसके बाद एक ट्यूबवैल दोलतपुरा गांव लगवाने की घोषणा की। नाहडी कला गांव मे तलाब निर्माण के लिए ग्रामीणों ने मांग की जिसे सिंचाई विभाग को अवगत कराया जाएगा। जॉब कार्ड और पेंशन की भी समस्या उनके सामने आई। उन्होंने इस समस्या के हल के लिए पंचायत मुख्यालय पर शिविर लगवाने के निर्देश दिए। अपना खेत अपना काम योजना में वंचित खाताधारकों को जोड़े जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उनके साथ उप प्रधान स्वर्णकमल, जिला मंत्री गजेंद्र चौरसिया, सरपंच संघ अध्यक्ष तुलसीराम रोहेला, राकेश भील थे।