गार्गी पुरस्कार कल देंगे
झालावाड़| डीईओमाध्यमिक की ओर से शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर गार्गी पुरस्कार समारोह का आयोजन प्रात बजे से आयोजित किया जाएगा।डीईओ माध्यमिक सुरेंद्र सिंह गौड़ ने बताया कि पुरस्कार समारोह 8 पंचायत समिति स्तर पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूलों में प्रात 10 बजे से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें जिले की कुल 914 छात्राओं को पुरस्कार राशि के चैक एवं प्रमाण पत्र दिए जाने हैं।