सवा सौ मरीजों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
गुडागावडी में आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया। इसमें सवा सौ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कैंप में 35 पुरुष, 75 महिला 15 बच्चों का का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण में सर्दी, खांसी, जुकाम मौसमी बीमारियों से संबंधित रोगी पाए गए। 12 रोगियों की ब्लड स्लाइड बनाई गई, तथा अन्य बीमारियों से पीड़ित रोगियों को निशुल्क दवा वितरित की गई। गंभीर रोगियों को जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। 4 पुरुष 10 महिलाओं को परिवार कल्याण के स्थाई साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में डाॅ. शिक्षा मरमठ, डाॅ. राशिद खान, लेब टेक्नीशियन शाहीद अख्तर, लेखाकार शिवानी नामा हेल्थ मेनेजर अनार सिंह लोधा ने अपनी सेवाएं दी।