पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दवा पिलाने में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

दवा पिलाने में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़|जिला कांग्रेसकमेटी की ओर से जिले में नेशनल डी वार्मिंग डे पर स्कूली बच्चों को पिलाई गई दवा में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। इसमें बताया गया कि बुधवार को चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 3 लाख बच्चों को पेट में कीड़े मारने की दवा दी गई थी, लेकिन इसमें कुछ बच्चों की तबियत बिगड़ गई। इसमें वहां स्थित कर्मचारियों की जिम्मेदारी थी कि बच्चों को उनके सामने दवा दिलवाते। ऐसे कर्मचारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान ओम पाठक, मोहम्मद शफीक खान, राजेंद्र सेन, इमरान अली सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...