पांच दिवसीय देवनारायण महोत्सव आज से
झालावाड़|गुर्जर समाजकी ओर से मनाए जाने वाले देवनारायण भगवान जयंती के पांच दिवसीय महोत्सव की शुरूआत शुक्रवार से होगी। इसमें शुक्रवार को गणेश स्थापना और बिंदायक के साथ भगवान देवनारायण जयंती के कार्यक्रमों को शुरू किया जाएगा। इसमें ओमप्रकाश गुरू द्वारा गणेश पूजन कर शुभारंभ किया जाएगा। गुर्जर समाज के जिलाध्यक्ष श्याम गुर्जर खटाणा ने बताया कि शनिवार शाम को भव्य भजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। देवनारायण जयंती को लेकर किया जनसंपर्क
सुनेल|धनवाड़ामेंसोमवार को देवनारायण जयंती के मौके पर विशाल धार्मिक आयोजन किया जाएगा। जिसमें अध्यक्ष रामचन्द्र गुर्जर ने समाज बंधुओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
मनोहरथाना|क्षेत्रके गुर्जर समाज द्वारा 20 फरवरी को भगवान देवनारायण की जयंती महोत्सव के दौरान साल्याखेडा से शोभायात्रा शुरू होगी। यह यात्रा मनोहरथाना के विभिन्न मार्गों से शुरू होगी। समाज के अध्यक्ष युवराज सिंह पर्वतसिंह यह जानकारी दी।