जीएनएम कर्मचारियों को उच्च कुशल वर्ग में शामिल किया जाए: एसोसिएशन
झालावाड़|राजस्थान नर्सेजएसोसिएशन के तत्वावधान में सदस्यों ने श्रम मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को ज्ञापन देकर जीएनएम कर्मचारी को कुशल वर्ग से उच्च कुशल वर्ग की श्रेणी में शामिल करने की मांग की गई।
संघ के जिलाध्यक्ष आरिफ हुसैन गौरी के नेतृत्व में मंत्री को दिए ज्ञापन में बताया कि जीएनएम कर्मचारी नर्सिंग कर्मचारी ग्रेड सैंकड का कर्मचारी है। जीएनएम 3 वर्ष 6 माह का नर्सिंग ट्रेनिंग कोर्स करने के बाद लिंग अनुसार मेल नर्स सैकंड या फिमेल नर्स सैकंड बनता है और यह नर्सिंग कार्य की पूर्णतया डिग्री लिए हुए उच्च कुशल कर्मचारी है। जीएनएम कर्मचारी चिकित्सालय में डॉक्टर के बाद चिकित्सा से संबंधित सभी सघन चिकित्सकीय तकनीकी कार्य करता है। ऐसे में जीएनएम को उच्च कुशल में शामिल किया जाना चाहिए। कर्मचारी मांग करते है कि राजस्थान राज्य पत्र मई 2015 में की गई टिप्पणियों के अनुसार जीएनएम कर्मचारी को उच्च कुशल वर्ग में शामिल किया जाए। ज्ञापन देने वालों में सीताराम मीणा, रघुनंदन शर्मा, नावेद अली, लोकेश आदि शामिल थे।