पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कॉम्प्लान का सैंपल फेल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़| खाद्यसुरक्षा विभाग ने गत दिनों शहर की एक दुकान से कॉम्प्लान का सैंपल लिया था, जो रिपोर्ट में फेल हो गया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कंपनी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश करेंगे। फूड सेफ्टी अधिकारी रामनारायण गुर्जर ने बताया कि झालावाड़ निवासी पुरुषोत्तम शर्मा की शिकायत पर अनिल कसेरा की दुकान से कॉम्प्लान का सैंपल लिया था। यह न्यू चॉकलेट कॉम्प्लान के नाम से था। सैंपल को जांच के लिए कोटा लैब में भेजा गया था। रिपोर्ट आई तो सैंपल फेल हो गया। कोटा में कंपनी डीलर आरुषि एजेंसीज के भंवरलाल ने बताया कि उन्हें सैंपल फेल होने की जानकारी नहीं है।

खबरें और भी हैं...