पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपभोक्ताओं को अब 25 रुपए महंगा सिलेंडर

उपभोक्ताओं को अब 25 रुपए महंगा सिलेंडर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके उपभोक्ताओं को मंगलवार से घरेलू गैस सिलेंडर 25 रुपए महंगा मिलना शुरू हो गया है। यह भार जिले के सवा लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। सरकार ने हर सिलेंडर पर मिल रही 25 रु. की सब्सिडी को वापस ले लिया है। 29 जून 2011 को तत्कालीन सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह 25 रुपए की सब्सिडी दी थी।

उपभोक्ताओं पर भार की बात करें तो यहां केंद्र की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी वाला सिलेंडर अब होम डिलेवरी सहित 402 रुपए के बजाय 427 रु. में मिलेगा। सोमवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल की ओर से सब्सिडी वापस लेने के आदेश जारी किए गए। आदेश आने के बाद गैस एजेंसियों ने उपभोक्ताओं से बढ़ी हुई दर लेना शुरू कर दिया है।

पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने और गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से लोगों में रोष व्याप्त है। खासकर गृहणियों का कहना है कि पहले ही खाद्य पदार्थों में दाले आदि के दाम 100 रुपए किलो से ऊपर होने से वैसे ही महंगाई ने नाक में दम कर रखा है और अब गैस के दाम बढ़ाकर और कमर तोड़ रहे है। वहीं बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर भी 609 रुपए में मिलेगा। सरकार कभी तो गैस सिलेंडर के दाम कम कर देती तो कभी बढ़ा देती। सरकार का यह रवैया लोगों को परेशान किए है।

खाद्य विभाग में अतिरिक्त आयुक्त जस्सा राम ने बताया कि प्रदेश में यह व्यवस्था सोमवार रात 12 बजे से लागू हो गई है। अब सरकार 25 रुपए प्रति सिलेंडर सब्सिडी नहीं देगी।

अभीतक नहीं भरा आवेदन

गैसएजेंसी के मैनेजर अब्दुल सलीम ने बताया कि एमडीबीटीएल योजना के तहत उपभोक्ताओं को गैस सब्सिडी उनके बैंक एकाउंड में डाली जानी है। इसके लिए उपभोक्ताओं को 3 4 नंबर फार्म भरकर उसके साथ गैस डायरी की फोटो काॅपी, आधार की फोटो काॅपी बैंक एकांउड नंबर की कॉपी लगानी है। वर्जन

^अबघरेलू गैस उपभोक्ताओं को 14.2 किलो वाला सिलेंडर 25 रुपए महंगा मिलेगा। सरकार ने 25 रुपए की सब्सिडी खत्म कर दी है। अब्दुलसलीम मैनेजर, झालावाड़ गैस एजेंसी