- Hindi News
- हार चुके प्रत्याशियों के घरों में भी होगी शौचालयों की जांच
हार चुके प्रत्याशियों के घरों में भी होगी शौचालयों की जांच
पंचायतीराजचुनाव जीतने वाले जनप्रतिनिधियों के साथ अब हार चुके प्रत्याशियों के घरों में शौचालयों की जांच होगी। इसके लिए पंचायतराज विभाग ने जांच के लिए एसडीएम बीडीओ को अधिकृत किया है। इससे प्रत्याशियों के घरों में बने शौचालयों का सत्यापन होगा। यह जांच एसडीएम बीडीओ स्वयं या फिर मनरेगा जेईएन, पंचायत सचिव पटवारी से भी करवा सकते हैं। फरवरी महीने में जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच तथा वार्ड पंच पदों के लिए चुनाव हो चुके हैं। इन सभी के परिणाम आने के बाद विभाग ने सभी विजयी सरपंच वार्ड पंचों के अतिरिक्त जिला परिषद पंचायत समिति सदस्यों के प्रत्याशियों के घरों में शौचालय होने तथा परिजनों के उपयोग की रिपोर्ट मांगी है।
ग्रामपंचायतों में शौचालय नहीं होने की शिकायतें आई थीं
पंचायतसमिति सदस्यों के उम्मीदवारों से नॉमिनेशन फॉर्म भरते समय अपने घरों में शौचालय होने तथा परिवार के लोगों द्वारा इसका उपयोग करने की अनिवार्यता का नियम रखा था। इसके चलते सभी प्रत्याशियों ने शपथ पत्र चुनाव आयोग के रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) को पेश किया था, लेकिन नॉमिनेशन करते समय जिले की कुछ पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में शौचालय नहीं होने की शिकायतें आई थी। उस समय कुछ लोगों ने आनन-फानन शौचालयों का निर्माण रातोंरात कर औपचारिकता कर ली थी।
^प्रत्याशियों ने शौचालय के लिए शपथ पत्र दिए थे, अभी तक जांच के आदेश नहीं आए हैं। यदि आदेश आते हैं तो जांच करवाई जाएगी। जुगलकिशोरमीणा, सीईओ, जिला परिषद, झालावाड़