शिविर में किसानों को बांटे 35 लाख के ऋण
झालावाड़| आईडीबीआईबैंक शाखा झालावाड़ की ओर से असनावर में किसान ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में आईडीबीआई बैंक की उपमहाप्रबंधक अंजनी चावत और सहायक महाप्रबंधक धीरज सीखवाल ने किसान क्रेडिट कार्ड एवं अन्य कृषि ऋण के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर 35 लाख रुपए के ऋणों की स्वीकृति दी गई। कार्यक्रम में तहसीलदार मनीषा तिवारी, पूर्व कृषि वैज्ञानिक मधुसुदन आचार्य, आईडीबीआई बैंक मैनेजर रोहित चपरोत सहित कई ने विचार व्यक्त किए।
>झालावाड़. किसान गोष्ठी को संबोधित करती कृषि वैज्ञानिक।