- Hindi News
- नए साल में मनाया जाएगा 37वां वार्षिकोत्सव
नए साल में मनाया जाएगा 37वां वार्षिकोत्सव
कस्बेमे 36 वर्षाे से निकाली जाने वाली प्रभात फेरी का बसंत पंचमी 24 जनवरी को 37 वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। श्रद्वालुओं ने बताया कि कस्बे में 36 वर्ष पूर्व से प्रात 4 बजे हरिनाम कीर्तन की प्रभात फेरी की लक्ष्मण रेखा श्रद्वालु कस्बे में राज मंदिर कल्याणराय भगवान मंदिर, माली मोहल्ले के सालिगराम भगवान मंदिर, मुरलीमनोहर मंदिर, रघुनाथजी, धाकड़ मोहल्ले के छोटे रघुनाथ भगवान मंदिर, सुनारो का मंदिर, कंकाली मंदिर, लालबाई मंदिर, हथाई सहित कई थानकों से होते हुए हरि भजन के साथ कस्बे की नगर परिक्रमा के रूप मे हरिनाम की प्रभात फेरी की लक्ष्मण रेखा लगाई जाती है। हर वर्ष अलग-अलग मंदिर से प्रारंभ होती है, जिससे जुड़े समाज के लोग भाग लेते हैं।प्रभात फेरी को कल्याणराय भगवान मंदिर से 36 पूर्व सचिव हाल मुकाम झालावाड़ निवासी प्रभुलाल शर्मा ने बसंत पंचमी से शुरू किया था।