पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाडली अभियान में भरवाए पालनहार याेजना के आवेदन

लाडली अभियान में भरवाए पालनहार याेजना के आवेदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़|ग्राम जरेलचौकी निवासी गिर्राज उम्र 31 वर्ष एवं प|ी सीमा बाई 25 वर्ष दोनों ही विकलांग है। इनकी 3 बच्चियां खुशबू उम्र 5 वर्ष, निर्मला 2 वर्ष एवं प्रिया 4 माह की है। आय का कोई स्त्रोत नही होने के कारण इनकी आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है यह अपना जीवन यापन और बच्चों का पालन पोषण विकलांग पेशन के सहारे करते है। जब ग्राम भ्रमण के दौरान लाडली सम्मान अभियान के ग्राम मित्र इस परिवार के पास पहुंचे तो गिर्राज ने अपनी पीड़ा सुनाई। अभियान के ग्राम मित्रों ने गिर्राज की बच्चियों को ग्राम सचिव के सहयोग से पालनहार योजना का आवेदन तैयार करवाया। अभियान के संयोजक विपिन तिवारी ने बताया कि घर-घर दस्तक के दौरान ग्राम पंचायत डोण्डा के डाबली कलां, बाली, चौकी जरेल एवं पिपलोद ग्राम पंचायत के बंजारी, हरीपुरा, मंगाल, चन्दलाई, टाडडियाखेडी, किशनपुरा, मुण्डला, भवंरासा सहित सभी राजस्व ग्रामों में पात्रता रखने वाले परिवारों के आवेदन तैयार करवाए गए।