शूटिंग बॉल में देवास की टीम रही विजेता
समीपवर्तीहेमड़ा में महाराणा प्रताप फ्रेन्डस क्लब के तत्वाधान में राज्य स्तरीय दो दिवसीय शूटिंग बाॅल (वालीबॉल) प्रतियोगिता का समापन रविवार देर रात हुआ। जिसमें ग्रामीण मध्यरात्रि के बाद तक मैच देखने के लिए जमे रहे। रविवार को सुबह से शुरू हुए मैच रात करीब एक बजे तक चले।
रात को करीब डेढ़ बजे समापन पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ, जिसमें प्रथम स्थान पर देवास, द्वितीय पर झालावाड़ तृतीय स्थान पर पचपहाड़ रहे। तीनों विजेताओं को नकद पुरस्कार शील्ड दी गई। इससे पूर्व कार्यक्रम की अध्यक्ष सरपंच गायत्रीबाई पाटीदार रही। मुख्य अतिथि राउमावि हेमड़ा प्रधानाचार्य मदनलाल पाटीदार थे विशिष्ट अतिथि छगनसिंह सोनगरा समाजसेवी अरूण तिवारी थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पाटीदार ने खेल की अनिवार्यता पर विस्तार से प्रकाश डाला। खेल से शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही उन्होंने बच्चों को भी खेलों में भाग लेने की सलाह दी। अतिथियों ने बाहर से आये खिलाडिय़ों का स्वागत किया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्य जितेन्द्र तिवारी, सुदर्शन, कुंदन तिवारी, मदनलाल, नानालाल , गोकुल, दुर्गेश मेघवाल,सोनू , पीरूलाल ,राजेश शर्मा, महिपाल आदि ने सहयोग किया।
यहां-यहांकी टीमें पहुंचीं
हेमड़ामें वॉलीवॉल प्रतियोगिता में राजस्थान सहित मध्यप्रदेश की टीम ने हिस्सा लिया। जिसमें मध्यप्रदेश के देवास, खुडेल (इंदौर), मन्दसौर, बूडा (नीमच),सांवेर (इंदौर) कोटा, बूंदी, झालावाड़, नैनवां, पचपहाड़, सुनेल , ढ़ाबला , हेमड़ा सहित आधा दर्जन टीमों ने भाग लिया।