घात लगाकर बाइक सवार दो जनों पर हमला
कस्बेके गंगधार दरवाजे के पास सोमवार को दिन में घात लगाकर बैठे तीन जनों ने लाठी और तलवार से बाइक सवार दो जनों पर हमला कर दिया। इसका पता चलने पर उन्हें अस्पताल लेकर आए। इनमें एक जने की हालत गंभीर होने से प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रैफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार लसुडिय़ा गांव निवासी नारायण सिंह और तिसाई निवासी गंगाराम दिन में 2 बजे करीब बाइक से डग कस्बे में रहे थे। चौमहला मार्ग पर पहले से घात लगाकर बैठे तीन व्यक्तियों ने उन पर तलवार और लाठी से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस हमले में वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। कुछ देर बाद वारदात का पता चलने पर उनको अस्पताल लेकर आए। इनमें नारायण सिंह की हालत नाजुक होने से प्राथमिक उपचार के बाद उसे झालावाड़ रैफर कर दिया। जबकि उसके साथी का यहां पर इलाज चल रहा है। पुलिस ने नारायण सिंह के पर्चा बयान लिए है। उसके आधार पर लसुडिय़ा गांव निवासी विक्रमसिंह, तिसाई गांव निवासी गोपालसिंह ओर मध्यप्रदेश क्षेत्र के जहांगीरपुरा गांव निवासी संदीप सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है।