पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि मंत्री के दावे को नकारती खाद के लिए लगी भीड़

कृषि मंत्री के दावे को नकारती खाद के लिए लगी भीड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बकानी . जिले में सरकार के दावों की दो तस्वीरे सामने आई। एक ओर कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी अपने झालावाड़ दौरे के दौरान हॉर्टिकल्चर कॉलेज में यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति होने की बात कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर बकानी में सोमवार को ही यूरिया लेने की लगी लंबी कतारें देखी गई। यहां लोगों को घंटों इंतजार करने के बावजूद यूरिया नहीं मिल पाया और सैकड़ों किसान निराश लौटे।