पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यातायात प्रबंधक की ट्रक की टक्कर से मौत

यातायात प्रबंधक की ट्रक की टक्कर से मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़-आगारमें कार्यरत यातायात प्रबंधक की सोमवार सुबह नेशनल हाइवे 12 पर ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है।

सीआई सुनील कुमार ने बताया कि शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी कन्हैयालाल मोबिया झालावाड़-आगार में यातायात प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। वह सुबह बाइक से ड्यूटी पर गए थे। दिन में साढ़े 11 बजे वह बाइक से मामा-भांजा की तरफ जा रहे थे कि सामने से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। भिड़ंत से उनके सिर में गंभीर चोट आई। इसका पता चलने पर उनकाे अस्पताल लेकर आए। यहां कुछ समय बाद उनकी मृत्यु हो गई। इसकी खबर मिलने पर परिजन रिश्तेदार सहित स्टाफ के लोग अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मृतक के पुत्र रवि कुमार प्रजापति की रिपोर्ट पर चालक के खिलाफ लापरवाही का प्रकरण दर्ज किया है।

कन्हैयालाल मोबिया। (फाइल फोटो)