- Hindi News
- ‘ऐसे रिसर्च करोगे तो कौन किसान लेगा सलाह’
‘ऐसे रिसर्च करोगे तो कौन किसान लेगा सलाह’
झालावाड़. कॉलेज में छात्राओं से जानकारी लेते कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी।
झालावाड़. हॉर्टीकल्चर कॉलेज में स्ट्रॉबेरी की खेती का निरीक्षण करते कृषि मंत्री सैनी।
समय से पहले बुवाई से खाद की कमी
कृषिमंत्री ने कहा कि इस साल किसानों ने समय से पहले ही बुवाई कर ली, इस कारण यूरिया की कमी बनी। इसके अलावा मुनारा फाेर्ट में भी रैक उपलब्ध नहीं होने के चलते यूरिया कुछ देरी से पहुंची। वैसे किसानों को यूरिया की जितनी डिमांड थी, उतनी उपलब्ध कराने के पूरे प्रयास किए। आगे भी पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध होती रहेगी, लेकिन किसानों को चाहिए कि वह यूरिया का अंधाधुंध उपयोग नहीं करें। किसान अभी चार गुना अधिक खाद दे रहे हैं। ज्यादा खाद डालने से यह हानिकारक हो जाता है।
चारसाल में बनाएंगे सुनहरा राजस्थान
कृषिमंत्री ने कहा कि चार साल में सुनहरा राजस्थान बनाएंगे। एक साल में सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि पंचायत मुख्यालय तक जाकर आधारभूत समस्याएं सुनना रहा। इसको रोडमैप बनाया। हमारी सरकार जब गई थी, उस समय कांग्रेस पर 15 हजार करोड़ की देनदारी बिजली पर थी, लेकिन अब जब वह गए, तो उन्होंने हम पर 77 हजार करोड़ रुपए की देनदारी छोड़ दी। फिर भी हम किसानों को, घरेलू उपभोक्ताओं को सभी को पर्याप्त बिजली दे रहे हैं।
कृषि क्षेत्र में होंगे नवाचार
कृषिमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य में कृषि के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे। नई खेती को आगे बढ़ाएंगे। कृषि के क्षेत्र में नवाचार के प्रयास किए जाएंगे। सरस डेयरी की दुर्दशा के सवाल पर कहा कि राज्य में सवाईमाधोपुर, धौलपुर, झालावाड़ के दुग्ध संघों से दूध कम आता है। इनके बारे में जल्द ही पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप योजना शुरू की जाएगी। यहां उपकरण की कमी होगी, तो उपकरण मिलेंगे या जिस भी वस्तु की जरूरत होगी वह मिल पाएगी।
संतरेको स्टेट के बाहर दर्जा दिलाने का प्रयास करेंगे
उन्होंनेकहा कि जिले में इस साल संतरे के 22 लाख पौधे नागपुर से खरीद कर किसानों को उपलब्ध कराए गए हैं। अब संतरे की खेती में तकनीकी ज्ञान के लिए किसानों को जागरुक करेंगे। संतरे की अच्छी क्वालिटी हो, इसके लिए उद्यान विभाग की ओर से प्रयास होंगे। स्टेट के बाहर संतरे को दर्जा दिलाने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि झालावाड़ के संतरे का नाम अपने ब्रांड से फेमस हो सके। उन्होंने कहा