पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले दिन ही निकली स्वच्छता अभियान की हवा

पहले दिन ही निकली स्वच्छता अभियान की हवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषदकी ओर से स्वच्छ राजस्थान सप्ताह के तहत सोमवार से सफाई अभियान की शुरुआत तो हुई, लेकिन पहले दिन ही इस अभियान की हवा निकलती हुई दिखाई दी। जिन क्षेत्रों में नगरपरिषद की ओर से सोमवार को सफाई करवाने का दावा किया जा रहा था, उन्हीं क्षेत्रों में गंदगी के ढेर दिखाई दिए। इन क्षेत्रों में कचरा अन्य दिनों की तरह ही पड़ा हुआ था।

सोमवार को वार्ड संख्या 1, 2, 11, 20 और 21 में सफाई अभियान की शुरुआत हुई। इसके तहत बजाज खाना स्कूल के पास, श्रीकृष्ण गोशाला के आसपास का क्षेत्र, संजय कॉलोनी के चौराहे की भूमि, इमली चौक, अंजुमन स्कूल के आसपास का क्षेत्र, सब्जीमंडी एवं सिविल लाइन में अभियान चलाया गया, लेकिन इन क्षेत्रों में ही जब भास्कर टीम ने हालात देखा, तो वहां कई क्षेत्रों में कचरे के ढेर पड़े मिले। दोपहर तीन बजे जब भास्कर टीम अंजुमन स्कूल क्षेत्र में पहुंची तो वहां स्कूल के पीछे गंदगी और कचरे के ढेर लगे हुए थे। लोग मुंह पर रुमाल बांधकर निकल रहे थे। रास्ते में कीचड़ फैला हुआ था। इसी तरह सब्जीमंडी क्षेत्र और सिविल लाइन क्षेत्र में भी गंदगी के ढेर लगे हुए थे।

यह होना है अभियान में

नगरपरिषदकी ओर से स्वच्छ राजस्थान सप्ताह के तहत 14 दिसंबर तक चलने वाले अभियान में नगर निकाय क्षेत्र में पड़े हुए पुराने कचरे मलबे को चह्नित करते हुए उसको साफ करवाने के काम होने हैं। प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के लिए प्रभावी व्यवस्था एवं प्लास्टिक कैरी बैग्स की रोकथाम और जब्त करने की कार्रवाई की जानी है। शहर के एंट्री प्वॉइंट्स मुख्य बाजारों में पड़े हुए कचरे के मलबे के ढेरों को हटाना, स्वच्छता और सफाई के प्रति जन जागरूकता उत्पन्न करने के कार्यक्रम आयजित करने हैं।

^ जिन क्षेत्रों में मलबा पड़ा हुआ है, उनको उठवाया जा रहा है। गंदगी भी हटवाई जा रही है। साफ-सफाई का अभियान जोरों पर चल रहा है। वेदरामचौधरी, सफाईनिरीक्षक, नगरपरिषद, झालावाड़

झालावाड़. शहरमें धोंकड़े के बालाजी के समीप फैली गंदगी।