- Hindi News
- जीएसएस की चारदीवारी नहीं, हादसे की आशंका
जीएसएस की चारदीवारी नहीं, हादसे की आशंका
तारज-सारोलाकस्बे की मुख्य सड़क पर करनवास जीएसएस पर निर्माण के तीन वर्ष बाद भी चारदीवारी नहीं बनाई गई है। इससे यहां दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।
चारदीवारी के अभाव में जीएसएस परिसर में मवेशी घूमते रहते हैं। वहीं लाखों का सामान खुले में पड़े होने से चोरों का भय भी बना रहता है। पूर्व में भी चोरी की वारदाते हो चुकी हैं, लेकिन फिर भी प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। करनवास निवासी सियाराम नागर, सुखवीर चौधरी ने बताया कि इस पावर हाउस के चारदीवारी नहीं होने तथा कार्यरत स्टाफ के लिए कमरा नहीं होने से अक्सर दुर्घटना का भय बना रहता है। कर्मचारी तम्बू से ही जीएसएस के संचालन के लिए मजबूर है, जबकि कई मर्तबा इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
विभागों में तालमेल का अभाव
^करनवासजीएसएस नाले में बना हुआ है इसलिए राजस्व विभाग में इसका एलॉटमेन्ट नहीं हो पा रहा है। जिससे इसका टेंडर भी प्रोसेस मेें ही चल रहा है और तारज जीएसएस में वन विभाग ने दीवार बनाने की अनुमति नहीं दी, जिससे इसको ऐसा ही छोड़ दिया गया था। उमाशंकरशर्मा, एईएन,सिविल झालावाड़
तारज. करनवास जीएसएस चारदीवारी के बिना ही संचलित हो रहा है।