सदस्यता अभियान को मिले गति
झालावाड़| जिलाकांग्रेस कार्यालय पर जिले में संचालित सदस्यता अभियान की प्रगति को लेकर सोमवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मदन लाल वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि धीमी गति के कारण अपने उद्देश्यों की प्राप्ति पूर्ण नहीं कर पाएं जरूरत है अभियान को आैर गति देने की और पूर्ण तत्परता से करने की। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव मीनाक्षी चंद्रावत ने कहा कि सदस्यता अभियान कांग्रेस का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसके तहत हम गांवों में कस्बों में कांग्रेस की जड़े मजबूत कर सकते हैं।
संगठन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं। विधायक कैलाश मीणा ने कहा कि आम कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। बैठक में जिला कांग्रेस महामंत्री पुखराज जैन, पूर्व अध्यक्ष रघुराज सिंह हाड़ा, प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व सचिव सुरेश गुर्जर, पिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष महावीर जैन,देवलाल मीणा, नंदलाल राठौर, बृजमोहन बैरवा, ओम पाठक, राजेंद्र सेन, मोहम्मद शफीक खान सहित कई ने विचार व्यक्त किए।
झालावाड़. कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में मौजूद कार्यकर्ता।