पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुरमार्ग पर नाहरड़ी गांव के पास बुधवार शाम को वेन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बोरदा गांव निवासी जानकी लाल भील के दो साल के बेटे की तबीयत खराब हो गई थी। जिसे चिकित्सक को दिखाने के लिए वह अपने एक अन्य रिश्तेदार गंगाराम को लेकर बाइक से झालावाड़ आया था। शाम साढ़े 6 बजे करीब वे गांव लौट रहे थे।

बाइक जानकी लाल चला रहा था और गंगाराम उसके बेटे को गोद में लेकर पीछे बैठा था। रास्ते में नाहरड़ी गांव के पास सामने से आई अज्ञात वेन के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। इसके बाद चालक वेन लेकर फरार हो गया। इसमें वे दोनों घायल हो गए। बच्चे के चोट नहीं आई। हादसे का पता चलने पर घायलों को अस्पताल लेकर आए। यहां पर गंगाराम की मृत्यु हो गई। पुलिस नेजानकी लाल के पर्चा बयान पर अज्ञात वेन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

7दिन पुराना शव मिला

रायपुर|क्षेत्रके ओसाव-हेमड़ा मार्ग पर गुरुवार को कुएं में युवक का 6-7 दिन पुराना शव मिला है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी झालावाड़ अस्पताल में डीप फ्रीज में रखवाया गया है। थानाप्रभारी दुलीचंद गुर्जर ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। उसने पीले रंग की टी शर्ट, काली पेंट पहनी हुई है। फिलहाल यह प्रकरण संदिग्ध मृत्यु की धारा में दर्ज कर लिया है।