- Hindi News
- मध्यप्रदेश सीमा पर ट्रक बस भिड़ंत में 29 घायल
मध्यप्रदेश सीमा पर ट्रक बस भिड़ंत में 29 घायल
18 जनों को प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ किया रैफर
इनको भर्ती कराया
ट्रक-बसभिड़ंत में घायल झालरापाटन निवासी अनीस, सईद, तेलियाखेड़ी निवासी कनीराम, शेरपुर निवासी बलवंत, पिड़ावा निवासी संतोषबाई, रुपारेल निवासी कालूलाल, झूमकी गांव निवासी संपत बाई, कंवर लाल, मध्यप्रदेश क्षेत्र के रामगढ़ लखोनी निवासी कालूलाल दांगी, गंगसिया खेड़ा निवासी लक्ष्मीनारायण पाटीदार, भगोरा निवासी रामरतन दांगी, सोयत निवासी राधेश्याम, ईश्वर मेघवाल, फरीद, करालिया खेड़ा निवासी सीताराम दांगी, सुसनेर निवासी बालचंद, जीरापुर निवासी भैरूलाल गुर्जर और मोई पगारिया निवासी मांगीलाल मेघवाल को झालावाड़ अस्पताल में भर्ती कराया है।
झालावाड़. जिला अस्पताल में इलाज कराते हुए घायल।
रायपुर. साल्याखेड़ी गांव के पास दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन।
भास्कर न्यूज. रायपुर
इंदौरमार्ग पर मध्यप्रदेश क्षेत्र के साल्याखेड़ी गांव के पास गुरुवार को ट्रक-निजी बस भिड़ंत में 29 जने घायल हो गए। इनमें गंभीर घायल 18 जनों को प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रैफर कर दिया गया। मध्यप्रदेश क्षेत्र के सोयत से निजी यात्री बस 12 बजे झालरापाटन के लिए रवाना हुई थी। साल्याखेड़ी गांव के पास मोड़ पर बस पहुंची। उसी समय सामने से रहे ट्रक का अचानक अगला टायर फट गया, जिससे उसकी बस से भिड़ंत हो गई।
इस हादसे में 29 यात्री घायल हो गए। इससे चीख-पुकार मच गई। इसका पता चलने पर ग्रामीण दौड़कर आए। इन लोगों ने घायलों को संभाला और स्वयं के वाहनों से सोयत और रायपुर के अस्पताल में पहुंचाया। जहां से गंभीर घायल 18 जनों को प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रैफर कर दिया गया, जबकि अन्य को मामूली चोट आने से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
ट्रकका अगला टायर फटने से हादसा
सोयतथानाप्रभारी डीएल धसूरिया ने बताया कि साल्याखेड़ी गांव के पास घुमाव पर सामने से रहे ट्रक का अचानक अगला टायर फटने से असंतुलित होकर यात्री बस से टकरा गया। इस हादसे में बस-ट्रक के चालक भी घायल हो गए हैं।