क्रय विक्रय समिति ने किया खाद का वितरण
झालरापाटन. यूरिया खाद लेने के लिए लगी किसानाें की लाइन।
झालरापाटन| रबीकी फसल के लिए यूरिया खाद की किल्लत का सामना कर रहे किसानों को अब महाराजा हरिशचंद्र कृषि उपज मंडी में क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड झालरापाटन के द्वारा खाद का वितरण किया जा रहा है। समिति के मैनेजर धीरज सोनी ने बताया कि क्रय विक्रय समिति के द्वारा खाद की किल्लत से परेशान किसानों को समिति के द्वारा खाद का वितरण किया जा रहा है।
सोनी ने बताया जिले के झालरापाटन अकलेरा तहसील सहित किसी भी जगह से आने वाले किसानों से जमीन की नकल पास बुक जाम कराने पर 298 रुपए में एक नकल पर 2 कट्टे खाद का वितरण किया जा रहा है। समिति के पास किसानों को वितरण करने के लिए 511 टन खाद आया है। इसमें से अभी तक 200 टन के करीब खाद का वितरण हो चुका है। वहीं खाद लेने के लिए किसानों को लम्बी लाइनों में लगकर इंतजार करना पड़ रहा है। बुधवार को 8 ट्रक खाद का वितरण किया गया। वही गुरुवार को भी समिति के द्वारा यूरिया खाद का वितरण किया गया।
मंडीके अंदर घास में लगी आग
झालरापाटन.महाराजा हरिशचंद्र कृषि उपज मंडी के अंदर फैल रही घास में गुरुवार को आग लग गई। आग लगने से कृषि उपज मंडी के अंदर लगी घास जल गई। आग के धीरे-धीरे फैलने से जमीन पर उगी घास पेड़ जल कर सुख गए। आग के बढऩे की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। शाम करीब 4 बजे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कृषि उपज मंडी के अंदर घास में लगी आग को बुझाया।