पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेहतर सेवाओं के लिए ई टेक्नॉलॉजी से जुड़ेंगे 10 सबसेंटर

बेहतर सेवाओं के लिए ई-टेक्नॉलॉजी से जुड़ेंगे 10 सबसेंटर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें स्वास्थ्य सेवाओं को हाइटेक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने नवाचार के तौर पर दस एएनएम को टैबलेट पीसी दिए हैं। इन टेबलेट पीसी में क्षेत्र के स्वास्थ्य संबंधित सभी बीमारियों, गर्भवती महिलाओं का डाटा फीड रहेगा। शुरुआती तौर पर झालरापाटन ब्लॉक के डोंडा का इसमें चयन किया गया है। इसमें सेक्टर की डोंडा, पिपलोद, बोरदा, बाली, चंदलाेई, भंवरासा, गोविंदपुरा और धनोदा की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को टेबलेट मिले हैं। इसके तहत इन महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को यूनीसेफ की ओर से प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। बाड़मेर के बाद झालावाड़ राज्य का दूसरा ऐसा जिला है जहां स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को हाईटेक किया जा रहा है। बाडमेर में यूनीसेफ की ओर से टेबलेट दिए गए थे, जबकि यहां स्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर पर योजना बनाकर एएनएम को हाईटेक प्रणाली से जोड़ा है। यदि सबकुछ ठीक ठाक चला तो योजना खानपुर ब्लॉक सहित पूरे जिले में शुरू की जाएगी।

यह होगा फायदा

एएनएमग्रामीण क्षेत्र मे एएनसी, एचबीपीएनसी, टीकाकरण, हाईरिस्क प्रिगनेन्सी, अतिकुपोषित बच्चो की जाॅच, मौसमी बीमारियो का सर्वे, राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम, डोट्स, पल्स पोलियो, मोतिया बिन्द एवं अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों मॉनिटरिंग एवं सुपरविजन किया जाएगा। इसके बाद समस्त डाटा टेबलेट पीसी में संग्रहित रहेगा। किसी भी समय स्वास्थ्य भवन में यह डाटा पहुंचाया जा सकेगा। अब तक अवकाश के दिन बीमारियों से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं मिल पाती थी, लेकिन अब सीएमएचओ ऑफिस को किसी भी समय तुरंत ही जानकारी मिल सकेगी।

^प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोंडा सेक्टर में टेबलेट पीसी वितरित किए गए हैं। इसके तहत यूनिसेफ की ओर से एएनएम को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। डॉ.साजिद खान, सीएमएचओझालावाड़।

>झालावाड़. स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को मिले टैबलेट के साथ सीएमएचओ और एएनएम।