पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सवा पांच घंटे तक मोबाइल टॉवर पर चढ़ा रहा युवक

सवा पांच घंटे तक मोबाइल टॉवर पर चढ़ा रहा युवक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके छीपा मोहल्ले में मंगलवार को एक युवक मोबाईल टॉवर पर चढ़ गया। इस दौरान सवा पांच घंटे तक प्रशासन को छकाने के बाद युवक टॉवर से नीचे उतरा। उसकी मांगे थी कि शहर में गब्बा, सट्‌टा, स्मैक जैसे अपराधों को पूरी तरह से बंद कराया जाए। इसके लिए उसने पिछले दिनों एसपी को ज्ञापन भी दिया था। यहां हरिश्चंद्र कॉलोनी निवासी अशफाक उल्ला खान उर्फ भूरिया मंगलवार को सुबह छह बजे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया।

उसने टाॅवर पर चढ़कर आरोप लगाया कि शहर में कुछ दिन पहले सट्टा गब्बा संचालकों ने शहर में तनाव पैदा करने कि नीयत से मंदिर मस्जिद की रसीदों पर हिसाब बनाया था। जिसकी शिकायत कोटा आई.जी को दी थी। इस पर आईजी ने झालरापाटन पुलिस को जांच के निर्देश दिए थे।

झालरापाटन पुलिस ने इसकी जांच सही तरीके से नहीं की। वहीं शहर में गब्बे-सट्टे और स्मैक को बंद कराने को लेकर एसपी को ज्ञापन भी दिया गया था। इसके बाद 8 अगस्त की शाम को प्राईवेट बस स्टैंड पर 7 जनों ने धारदार हथियार से उस पर हमला किया था। इस हमले में उसके 17 टांके आना भी बताए जा रहे हैं। उसने आरोप लगाया कि इसके बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट नहीं लिखी और उनके हथियार भी जब्त नहीं किए। इन्हीं सबके विरोध में वह मंगलवार को सुबह टॉवर पर चढ़ गया।

अशफाक ने बताया कि उस पर हमला करने वाले आरोपियों पर पहले से ही गुंडा एक्ट की धारा 110 लगी हुई है। इसके बाद भी झालरापाटन पुलिस ने हमालावरों पर धारा 107,109,308 लगाकर छोड़ दिया। टॉवर पर चढ़े युवक को समझाईश के लिए ...शेष पेज 12 पर

झालरापाटन.टॉवर पर चढ़ा युवक।