पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन कलर की पैरासिटामोल से बनी असमंजस की स्थिति

तीन कलर की पैरासिटामोल से बनी असमंजस की स्थिति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अस्पताल में आई तीन कलर की दवाओं से डॉक्टर भी हैरान

दुर्गपुरा पीएचसी में मिली अव्यवस्थाएं, डॉक्टर नदारद

जिलाजनाना अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों को बुखार आने पर दी जा रही पैरासिटामोल सीरप तीन कलर में आने से असमंजस की स्थिति बनी हुई है। डॉक्टर खुद हैरान हैं कि इनमें से कौन सी दवाई सही है। एक डॉक्टर का तो मानना है कि जब दवाइयां एक्सपायरी हो जाती हैं या काफी पुरानी हो जाती हैं तब जाकर उसका कलर ब्लैक (काला) हो जाता है। पिंक कलर में रही पैरासिटामोल सीरप ही सही दवा है। मरीजों को वही लेने को कहां जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से मरीज पैरासिटामोल की दवाइयां वापस लौटाने लगे तो, दवा वितरण केंद्र पर डॉक्टर के पैरासिटामोल लिखने के बाद भी दवा देने से मना किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से निशुल्क दवा वितरण केंद्र से दवा लेने के बाद मरीज डॉक्टर को दवा दिखाने पहुंचे तो कई डॉक्टरों ने ब्लैक कलर की पैरासिटामोल को वापस करवा दिया। दवा वापस करने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ने लगी तो निशुल्क दवा वितरण केंद्र वालों ने पैरासिटामोल दवा देना ही बंद कर दिया। ऐसे में कई मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। उधर, निशुल्क दवा वितरण केंद्र संचालकों का कहना है कि इस बार सप्लाई में अधिकांश ब्लैक कलर की पैरासिटामोल ही रही है। अपने बच्चे को दिखाने आए झालावाड़ निवासी मोहम्मद शफीक ने बताया कि यहां बुखार की दवा दी थी, लेकिन बुखार ठीक नहीं हुआ। बाद में डॉक्टर ने बाजार की दवाइयां लिखी।

एंटीबॉयटिकसहित कई दवाओं की सप्लाई नहीं

जिलाजनाना अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा लिखी जा रही विभिन्न प्रकार की दवाइयां निशुल्क दवा वितरण केंद्र पर नहीं मिल रही हैं। यहां तक की सर्दी जुकाम में दी जाने वाली सीपीएम सीरप तक नहीं है। इसके अलावा नेजलसेलाइन, फंगस के लिए फ्लोकोनाजोल, विटामिन कैप्सूल, एंडी बॉयटिक सिफेक्सिन आदि दवाइयां निशुल्क दवा काउंटर पर नहीं थी। सूत्रों का कहना है कि लंबे समय से इन की सप्लाई नहीं हो रही है।

पिंककलर की दवा सही

^निशुल्कदवा वितरण केंद्र पर तीन कलर की पैरासिटामोल सीरप रही है। यह मरीज के परिजन लेकर आए थे। इसमें पिंक कलर की दवाई सही है। ब्लैक कलर की दवा पर थोड़ा संदेह हो सकता है। इसकी जांच होनी चाहिए, ताकि मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं हो। जब दवाइयां एक्सपायरी हो ज