पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक छात्रों का होगा सम्मान

शिक्षक छात्रों का होगा सम्मान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़ | शांतिकुंजहरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्ति पीठ बह्मपूरी जयपुर में 14 फरवरी को गायत्री शक्ति पीठ के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य उत्कृष्ट सेवा शिक्षक समारोह में झालावाड़ के शिक्षक भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रथम द्वितीय रहे छात्र प्रदेश स्तर पर सम्मानित होंगे। पीठ के प्रवक्ता ओम पाठक ने बताया कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2014 का प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह गायत्री शक्ति पीठ जयपुर में आयोजित होगा। इसमें शिक्षामंत्री प्रमुख शिक्षा शासन सचिव प्रतिभाओं को सम्मानित करेंगे। इसमें झालावाड़ के डीईओ माध्यमिक सुरेंद्रसिंह गौड़, बीईईओ झालरापाटन रामगोपाल राठौर, अध्यापक मदनसिंह तंवर, सुरेश शर्मा प्राइवेट स्कूल के अध्यापक पूरसिंह गुर्जर को सम्मानित किया जाएगा।