झालरापाटन में आज पिलाएंगे काढ़ा
झालरापाटन. राजकीयआयुर्वेदिक चिकित्सालय, श्री रिद्धी-सिद्धी गणेश मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सुबह 10 बजे से आयुर्वेदिक अस्पताल में काढ़ा पिलाया जाएगा। मंडल के यशोवर्धन बाकलीवाल ने बताया कि मंडल ने शहर को स्वाइन फ्लू जैसी बीमारी से मुक्त करने का संकल्प लिया। इसके तहत ही दोबारा समिति ने रविवार को शहर के सरकारी, निजी स्कूलों शिक्षण संस्थाओं में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं के अभिभावकों विद्यालय प्रशासन से छात्र-छात्राओं को काढ़ा पिलाने की अपील की है।