आज निकलेगा पथ संचलन
झालरापाटन | शहरमें रविवार को बाल उल्लास पर पथ संचलन आयोजित किया जाएगा। बाल उल्लास कार्यक्रम में विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी भाग लेंगे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर आयोजित होने वाले बाल उल्लास कार्यक्रम सुबह साढ़े 11 बजे मदन विलास पैलेस एसटीसी प्रांगण से शुरू होगा। नगर के पीपली बाजार, नगर पालिका भवन, सेंट्रल बैंक, शांतिनाथ मार्ग, सेठों का चौराहा, पुरानी धान मंडी, शनि मंदिर, कुम्हार मोहल्ला, गुर्जर मोहल्ला, जाटों का मंदिर, तैलियों की कुइयां, लंका गेट, गणेश छतरी, सीनियर हायर सैकण्डरी विद्यालय, होते हुए वापस मदन विलास पैलेस परिसर में पहुंचेगा। इस अवसर पर नगर में तोरण द्वार लगाकर विभिन्न संगठनों के द्वारा पुष्प वर्षा की जाएगी।