पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संघर्ष समिति की बैठक आज

संघर्ष समिति की बैठक आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़| जिलापरिषद द्वारा सितंबर 2012 में नियुक्त शिक्षकों की जिला संघर्ष समिति की बैठक रविवार को आनंदधाम झालरापाटन में दाेपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। समिति के प्रवक्ता अरविंद पाटीदार ने बताया कि पंचायत राज के तहत जिला परिषद द्वारा ढ़ाई वर्ष पूर्व तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती की गई किंतु दो वर्ष का परिवीक्षाकाल समाप्त होने के छह माह बाद भी राज्य सरकार द्वार शिक्षकों को वतन नियमितिकरण नहीं किया गया। राज्य सरकार भी कोर्ट में विचाराधीन मामलों का बहाना बनाकर सोची समझी नीति के तहत व्यर्थ में विलंब कर रही है। जबकि मार्च माह के बाद नया वित्त वर्ष प्रारंभ हो जाएगा। इन सभी बिंदुओं संघर्ष समिति द्वारा शिक्षकों को एकजुट करने के लिए बैठक आयोजित की जा रही है। शिक्षक महेश राठौर, भरतसिंह मीणा, विनोद पाटीदार ने प्रभावित शिक्षकों से बैठक में सम्मिलित होने की अपील की है।