- Hindi News
- नशीला बिस्किट खिलाकर युवती ने व्यापारी से एक लाख लूटे
नशीला बिस्किट खिलाकर युवती ने व्यापारी से एक लाख लूटे
क्ष्ेत्र के एक संतरा व्यापारी को गत 31 जनवरी को जयपुर से झालावाड़ लौटते समय बस में एक युवती ने नशीला बिस्किट खिलाकर उसके पास रखे एक लाख रुपए, मोबाइल बेग लूट लिया। जब झालरापाटन आने पर व्यापारी को होश आया तो उसके एक लाख रुपए अन्य सामान गायब था। उसने फोनकर अपने भाई का सूचना दी। भाई ने व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया। तबीयत में सुधार आने पर शुक्रवार देर शाम को केस दर्ज कराया। थाना प्रभारी हेमराज मुंड ने बताया कि धनवाड़ा गांव निवासी रमेश पुत्र गिरिराज पाटीदार 30 जनवरी को संतरे के उधारी लेने के लिए हरियाणा के नारनोर गांव गया था। वहां से एक लाख रूपए लेकर 31 को जयपुर आया। जयपुर से झालरापाटन आते समय जाखड़ बस का टिकट लिया। तभी जयपुर से एक 21 वर्षीय युवती एक 60 साल का अज्ञात व्यक्ति उसके पास वाली सीट पर आकर बैठ गए। रास्ते में युवती ने व्यापारी से बातचीत करना शुरू कर दिया। इसके बाद रास्ते में रमेश का प्यास लगने पर अपने बेग में से पानी पीना चाहा तो युवती ने अपनी बोतल दे दी। कुछ देर बाद युवती ने रमेश को बिस्किट खाने के लिए दिया। और एक बिस्किट रमेश ने खाया और कुछ देर बाद अचेत हो गया। झालरापाटन आने पर बस के परिचालक ने उसे उठाया। व्यापारी ने आस-पास देखा तो रुपयों का बेग, मोबाइल अन्य सामान गायब था। वहीं पास वाली सीट पर बेटी युवती भी गायब थी। इस पर व्यापारी ने किसी राहगीर से मोबाइल लेकर अपने भाई मुरलीधर को घटना की सूचना दी। इस पर मुरलीधर ने व्यापारी को झालावाड़ अस्पताल में भर्ती कराया। व्यापारी की तबीयत में सुधार आने पर शुक्रवार शाम को केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।