नई ट्रेन अभी नहीं, अगले बजट तक इंतजार
काेटारेलवे मंडल की डीआरएम ने शनिवार को झालावाड़ सिटी स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन के प्रत्येक विभाग के कामकाम के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली तथा यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए। झालावाड़ से और नई ट्रेनों का संचालन हो, इसके लिए उन्होंने अगले रेल बजट तक संभावना जताई है।
डीआरएम अर्चना जोशी शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे अन्य रेलवे अधिकारियों के साथ निरीक्षण यान से झालावाड़ सिटी स्टेशन पहुंची। यहां उन्होंने स्टेशन मास्टर के तकनीकी कक्ष को देखा, इसके बाद वे स्टेशन की टिकट विंडो पर पहुंची और यहां यात्रियों की कतारों के लिए अन्य स्टेशनों की तरह रेलिंग लगाने के बारे में कहा। इसके बाद स्टेशन की पुलिस चौकी अन्य कक्षों की भी जांच की। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा होता जाएगा, यहां यात्रियों की सुविधाओं में भी विस्तार होगा। इसके बाद झालरापाटन सूर्य मंदिर, चंद्रभागा पर्यटन स्थल घूमने के बाद वे थर्मल चली गई, यहां उन्होंने थर्मल तक डाली गई रेलवे लाइन का जायजा लिया। इसके बाद वे गागरोन किला देखने पहुंची।
जीआरपी के 5 जवान लगाए
निरीक्षणके दौरान अधिकािरयों ने सिटी स्टेशन पर गत दिनों हुई जेब कटने, कर्मचारियों के क्वाटर में चोरी की वारदातों के बारे में बताया तो उन्होंने मौके पर ही सिटी स्टेशन पर जीआरपी के पांच जवान लगाने के आदेश दिए।
झालावाड़. रेलवे स्टेशन का जायजा लेते हुए डीआरएम।