पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां रातादेवी धाम पर उमड़ रहे हैं श्रद्धालु

मां रातादेवी धाम पर उमड़ रहे हैं श्रद्धालु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके समीप मां रातादेवी धाम पर शारदीय नवरात्र में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। यहां नौ दिवसीय मेला लगाया गया है। गुरुवार को यहां पंडित जगदीश शर्मा ने मां रातादेवी के दरबार पूजा कर अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया। कस्बे सहित दूरदराज मप्र से पहुंचे श्रद्धालुओं ने यहां अखंड ज्योति जलाई। मान्यता है कि अखंड ज्योत जलाने से मनोकामना पूर्ण होती है। ग्राम पंचायत लावासल की ओर से मंदिर में मेले की शुरूआत की गई। अष्टमी नवमी पर मेले में विशेष रौनक रहती है।

उन्हैल.नवरात्रमें दुर्गा नवयुवक मंडल के तत्वाधान में दादाबाड़ी प्रांगण में भव्य पांडाल बनाया गया। सेदरा गांव में कालेश्वर मंदिर पर घट स्थापना के साथ कई कार्यक्रम किए जा रहे है। सोमवार को कालेश्वर की शाही सवारी निकलेगी।

रायपुर.नवरात्रमें मंदिरों में अखण्ड रामायण पाठ, सुंदरकांड, दुर्गा मंदिर में दुर्गा सप्तशती का जाप किया जा रहा है। सुंवास, दीवलखेड़ा, हिम्मतगढ़, कालीतलाई में भी गरबा किया जा रहा है।

बकानी.कस्बेके शीतला माताचौक, ज्योति कालोनी गणेश मंदिर, चौथमाता परिसर तथा सारोतिया मोहल्ले में गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

सारोलाकलां.नवरात्रके दौरान मंदिरो पर रामायण के पाठ के आयोजन जारी है। बिजासन माता मंदिर पर नव दुर्गा नवयुवक मण्ड़ल के तत्वाधान मे मां सरस्वती लक्षमी गणेश जी की बनाई गई।

द्वारकाधीश मंदिर में रामलीला शुरू

झालरापाटन| नगरपालिकामंडल की ओर से दशहरा महोत्सव के तहत द्वारकाधीश मंदिर परिसर में रामलीला का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शारदा अग्रवाल ने भगवान श्रीराम की झांकी की पूजा किया। अध्यक्षता सुशीला शर्मा ने की तथा विशिष्ट अतिथि ब्रम्हाकुमारी मीना बहन, हेमलता खत्री रही। पालिकाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा पार्षद मौजूद रहे।

कविसम्मेलन आज

नगरपालिकाझालरापाटन की ओर से 27 सितंबर को द्वारकाधीश मंदिर परिसर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। चेयरमैन डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि कवि सम्मेलन में प्रदीप चौबे ग्वालियर, प्रमोद तिवारी कानपुर, दिनेश बावरा मुम्बई, अशोक सुन्दरानी, रमेश मुस्कान आगरा, पूनम मथुरा, दीपिका माही उदयपुर सहित ख्यातनाम कवि आएंगे।

> असनावर. नवरात्र में मां रातादेवी की प्रतिमा का किया गया विशेष शृंगार।