पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राचीन नगरपालिका के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

प्राचीन नगरपालिका के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालरापाटन| नगरपालिकामंडल प्रेस क्लब झालरापाटन की ओर से शहर की प्राचीन नगरपालिका के स्थापना दिवस पर नगरपालिका कार्यालय सभा भवन में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी माणक चंद आचोलिया, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक निर्मल कुमार सकलेचा, पूर्व विधायक मोहन लाल राठौर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुबारिक मंसुरी, नासीर भाई इतिहासकार ललित शर्मा थे। अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने की। बैठक में पुराने नगरपालिका भवन को हेरिटेज लुक देने वाचनालय, पुस्तकाल संग्रहालय स्थापित करने के बारे में चर्चा की गई। बैठक में इतिहासकार ललित शर्मा ने बताया कि शहर की पुरानी देश की पहली नगर पालिका की स्थापना 21 दिसम्बर 1821 में की गई थी। इस नगर पालिका का निर्माण कर इसमें संग्रहालय लाईब्रेरी स्थापित की जाएगी। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने बताया कि पुरानी नगरपालिका के पुन:व उसे हेरिटेज लुक देने के लिए 5 लाख रूपए का प्रस्ताव पास किया गया। वहीं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नासिर बाई के द्वारा अपने पिता के समय की एक प्रचीन बंदुक संग्रहालय में शामिल करने सेठ विनोदी राम के परिवार ने 15 हजार रूपए नकद तीन अलमारियां इतिहास कार ललित शर्मा के द्वारा 1 अलमारी 100 स्वरचित ग्रंथ संग्रहालय में शमिल करने की घोषणा की। कार्यक्रम में व्यापार संघ अध्यक्ष मुरली मनोहर, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल की प्राचार्य कल्पना पाठक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा,प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी सहित कई ने अपने विचार व्यक्त किए।