- Hindi News
- सम्मेलन में 200 से अधिक छात्राओं ने लिया भाग
सम्मेलन में 200 से अधिक छात्राओं ने लिया भाग
अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में रणझोड मंदिर में छात्रा सशक्तिकरण सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के जिला सहसंघ चालक डॉ.डी के जैन, विशिष्ट अतिथि राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के व्याख्यता डॉ. रमेश चंद्र शर्मा परिषद के प्रदेश सहमंत्री संदीप श्रोत्रिय,अरूण चौहान थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा एवं सक्रिय छात्र संगठन है,उन्होनें छात्राओं के सशक्तिकरण के बारे में भी विचार व्यक्त किए। वहीं डॉ रमेश चंद्र शर्मा ने छात्राओं को राष्ट्र के पुननिर्माण के लिए एबीवीपी से जुड़ने का आग्रह किया। एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री संदीप श्रोत्रिय ने छात्राओं से एबीवीपी के साथ जुड़कर संगठन को मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम के समापन समारोह में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग सेवा प्रमुख बिरधी चंद्र शर्मा ने परिषद पिछले 65 सालों से देश में राष्ट्र के पुननिर्माण के लिए कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि छात्राएं एबीवीपी से जुड़कर नेतृत्व कर कार्य संभालें। कार्यक्रम को परिषद के विभाग प्रमुख अरूण चौहान, कुलदीप सिंह, विवेक दुबे, भरत गौतम ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश सहमंत्री ने कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें जिला छात्रा सहसंयोजक मीना राठौर, जिला छात्रा प्रमुख अर्पिता सेन, छात्रा सहसंयोजक निशा शक्तावत, हिमांशु गुप्ता,छात्रा सह प्रमुख संगीता सिसोदिया, जया जोशी को बनाया गया। कार्यक्रम में तहसील सह संयोजक अंशु गुप्ता,शुभम पोरवाल,जिला सह संयोजक विष्णु दांगी, जितेंद्र भील, सुभाष जैन, योगेश गौतम, अक्षय पांचाल सहित कई उपस्थित थे।
झालरापाटन. एबीवीपी के कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं।